उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में क्राइम का एक पुराना इतिहास रहा है, इसलिए आए दिन एक से बढ़कर एक वेब सीरीज दवारा वहां की राजनीति और माफिया को बहुत अच्छे से दर्शाया जाता है। इससे पहले यहाँ सच्ची घटनाओ पर आधारित वेबसेरिएस मिर्ज़ापुर और रंगबाज़ बनी थी, जिसे दर्शको ने काफी ज्यादा पसंद भी किया था।
एमएक्स प्लेयर फिर से एक सच्ची घटना पर आधारित वेब सीरीज लेकर आ रहा है, जिसे 28 जून 2020 को स्क्रीन किया जायेगा। इस वेब सीरीज की कहानी 1980 के इर्द-गिर्द घूमती है जोकि क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। जिसमे एक मोनोलोग है ‘दो बाहुबलियों के युद्ध ने किया पूर्वांचल को छलनी और बनाया इसे रक्तांचल’।
ट्रेलर की कहानी
हाल ही में रिलीज़ किये गए ट्रेलर में दो लोगो को दिखाया गया है एक है वसीम खान और दूसरा है विजय सिंह। दोनों ही करैक्टर के ऊपर ही दो ट्रेलर एमएक्स प्लेयर ने रिलीज़ किये हैं, शायद वह इसलिए क्यूंकि यहाँ कहानी दोनों ही बाहुबलियों की है इसलिए दोनों को ही इम्पोर्टेंस देनी थी। हम रक्तांचल के ट्रेलर का रिव्यु भी दोनों के मद्देनज़र रखते कर रहे हैं।
इस आर्टिकल को आप इंग्लिश में भी पड़ सकते हैं।
वसीम खान
वसीम खान के किरदार करते हुए नज़र आ रहे हैं निकेतन धीर जिन्होंने इसमें पहले चेन्नई एक्सप्रेस में थगावली और जोधा अकबर जैसी फिल्मो में भी काम किया है। वसीम खान पूर्वांचल का बहुत बड़ा माफिया डॉन है और जिसके पीछे राजनीति के लोगो का भी समर्थन है। यहाँ सारा मसला कोयले की ठेकेदारी का है क्यूंकि यही एक धंधा है जिसे आप अपने वर्चस्व को और बढ़ा सकते हैं। अभी तक वसीम खान का पूर्वांचल में वसीम खान का ही बोलबाला है लेकिन अब वसीम खान को टक्कर देने आ गया है विजय सिंह।
विजय सिंह
विजय सिंह एक सीधा साधा और पढ़ने वाला युवक कैसे माफिया बनता है और शहर के सबसे बड़ा माफिया वसीम खान को कैसे चैलेंज करता है तथा शहर के सारे टेंडर हासिल कर लेता है जोकि वसीम खान को मिलते थे। जिसे रोकने रोकने के लिए वसीम खान और राजनीतिक पूरी कोशिश कर रहे हैं अब धीरे धीरे विजय सिंह शहर का खतरनाक माफिया बन जाता है।
विजय सिंह के किरदार में नज़र आ रहे हैं क्रांति प्रकाश झा जिन्हे इससे पहले धोनी डा अनटोल्ड स्टोरी, राम लीला, बाटला हाउस जैसी फिल्मो में भी अहम् भूमिका निभा चुके हैं।
किरदार
निकेतन धीर और क्रांति प्रकाश झा मुख्य रोल में हैं, सौंदर्य शर्मा, रंजिनी चक्रबोर्ती, चित्तरंजन त्रिपाठी, प्रमोद पाठक. विक्रम कोच्चर, कृष्णा बिष्ट और बासु सोनी
अगर इस आर्टिकल से रिलेटेड कोई भी सुझाव और शिकायत है तो हमें digitalworldreview@gmail.com पर मेल करें